बडनगर। राजेंद्र जयंत पाठशाला के बच्चों शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों द्वारा प्रसिद्ध जैन तीर्थ अभ्युदयपुरम एवं हासमपुरा की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान बच्चों द्वारा प्रभु पूजा, आरती, अष्टप्रकारी पूजन की गई साथ ही पाठशाला के बच्चों द्वारा ही प्रभु आरती एवं अन्य बोलियां बढ़-चढ़ कर लेकर अपर्नी प्रभु भक्ति एवं समर्पण का परिचय दिया। इस यात्रा के दौरान बच्चों के गेम्स एवं धार्मिक प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया तथा विजेता बच्चों को समिति ने पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों ने धार्मिक यात्रा…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
केवट समाज ने निकाला चल सामरोह निषादराज देव की जयंती मनाई
शुजालपुर। सिटी क्षेत्र में सोमवार को मांझी केवट समाज शुजालपुर ने अपने आराध्य देव निषादराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई। जयंती अवसर पर समाजजनों ने जमधड़ नदी के किनारे स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर से दोपहर को चल समारोह निकाला। जिसमें भगवान निषादराज की झांकी को आकर्षक रूप से सजाकर पालकी में विराजित किया गया। यह चल समारोह बस स्टेंड सिटी,महांकाली मंदिर चौराहा, बडा बाजार, छोटा बाजार से गुजरा। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह में शामिल समाजजनों का अभिनंदन किया। चल समारोह उपरांत महाआरती व…
Read Moreनेमा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव
शुजालपुर। नेमा समाज की मातृशक्तियों द्वारा श्री राम जानकी धाम में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ गणगौर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों की स्वर लहरियों के बीच ईसर गणगौर का विधि विधान से पूजन कर सुख समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। उत्सव के दौरान महिलाओं ने अपने पतियों के नाम पर पारंपरिक दोहे भी प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। इस अवसर पर सभी महिलाएं दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आईं, जिससे आयोजन की शोभा और भी…
Read Moreकांग्रेस पदाधिकारियों ने किसानों एवं आम नागरिकों के हितों को लेकर सौपा ज्ञापन
ब्यावरा। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय राजगढ़ में भगवान सिंह बागड़ी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ किसानों एवं आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सोसाइटियों द्वारा ऋण राशि जमा करने की तिथि बढ़ाने, सोयाबीन आॅयल के टैक्स फ्री आयात को रुकवाने, किसानों की गेहूं की फसल को लागत के हिसाब से 4000 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदने, बिजली विभाग द्वारा किसानों पर की जा रही मनमानी को रुकवाने, गैस सिलेंडर की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाने के लिए…
Read Moreकंठाल नदी की सांसों पर जलकुंभी का पहरा, हरी चादर में कैद जीवनदायिनी
सुसनेर। कुछ समय पूर्व नवीन बस स्टेंड के पास स्थिति तालाब के बाद अब टेरर आॅफ बंगाल कही जाने वाली जलकुंभी की चपेट में नगर की जीवनदायनी कंठाल नदी चपेट में है।अब यह जलकुभी सुसनेर एवं सोयतकलां की प्यास बुझाने वाला कीटखेंडी डेम की और बढ़ रही जिससे आगामी ग्रीष्मकाल में दोनो नगर को गंभीर पेयजल संकट झेलना पड सकता है। नदी के बड़े हिस्से में फैली इस खरपतवार के कारण पानी का प्रवाह थम गया है और जल स्तर में भी गिरावट देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों के…
Read Moreआरटीओ में 15 बम धमाके करने का मेल आया, विभागों को करवाया खाली
ब्रह्मास्त्र इंदौर आरटीओ आॅफिस में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विभाग में 15 बम धमाके करने का धमकीभरा ई-मेल विभाग की मेल आईडी पर आया। इसके बाद पूरे दफ्तर को खाली करवाया गया। मौके पर पुलिस और बम डिस्पोजल की टीम पहुंची। पूरे दफ्तर को स्कैन (चेकिंग) किया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। दोपहर बाद फिर से विभाग में कामकाज शुरू हुआ। आरटीओ प्रदीप शर्मा के अनुसार रविवार को 10:06 बजे आरटीओ कार्यालय की ई-मेल आई.डी. पर मेल आया। इसमें लिखा था कि सोमवार को आपके आरटीओ…
Read Moreसिंहस्थ की तैयारी: इंदौर-उज्जैन, नागदा-भोपाल के बीच आॅटोमैटिक सिग्नल लगाएगा रेलवे
इससे ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित होने के साथ समय भी बचेगा ब्रह्मास्त्र इंदौर सिंहस्थ-2028 को देखते हुए रेलवे ने इंदौर-उज्जैन सहित आसपास के स्टेशनों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे अहम यह कि रेलवे अब इंदौर-उज्जैन व नागदा-भोपाल के बीच आॅटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाएगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होने के साथ ही समय भी बचेगा। अभी नागदा से गोधरा सेक्शन पर आॅटोमैटिक सिग्नलिंग का काम चल रहा है, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आने वाले समय में रेलवे इंदौर-उज्जैन व नागदा-भोपाल के टेंडर करेगा।…
Read Moreकुपोषण रोकने की कवायद लेकिन आहार आपूर्ति में ठेकेदारों की एंट्री कराने के लिए जोर
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी कुपोषण रोकने की कवायद तो की जा रही है लेकिन पोषण आहार आपूर्ति के मामले में नई जानकारी सामने आई है और वह यह है कि एक बार फिर पोषण आहार आपूर्ति में ठेकेदारों की एंट्री करवाने के लिए महिला बाल विकास विभाग एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। भोपाल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ठेकेदारों की नीति से इनकार किया तो अब मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष भेजा जा रहा है।…
Read Moreचाकू मार महिला को दी जान से मारने की धमकी
उज्जैन। आगररोड स्थित सांवरिया किराना दुकान के सामने से गुजर रही अलकमा पति फिरोज अंसारी 19 साल निवासी विराटनगर को गुलमोहर कालोनी में रहने वाले अल्फेज और उसके 2 साथियों ने रोका और चाकू जैसी नुकीली वस्तु से मारा। अल्फेज ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। घायल अलकमा को देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने अलकमा के बयान दर्ज कर अल्फेज और उसके 2 साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। चिमनगंज थाना…
Read Moreमोबाइल वापस मांगा तो चाकू से कर दिया हमला
उज्जैन। मक्सीरोड पर रविवार-सोमवार रात युवक को दोस्त से मोबाइल वापस मांगना महंगा पड़ गया। दोस्त ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है। पंवासा थाना क्षेत्र के मक्सीरोड चौराहा पर रात में सेंट थॉमस स्कूल के पास रहने वाले रोहित पिता राजेश बैरागी 26 साल पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटनास्थल के पास ही रोहित का भाई दीपक पंचर की दुकान लगाता है। दीपक को खबर मिली कि रोहित पर चाकू से…
Read More