मासूम से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता पकड़ाया

उज्जैन। 10 साल की मासूम के साथ छत्रीचौक गार्डन में दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने ढाई माह बाद पिंगलेश्वर स्थित जयगुरूदेव आश्रम से गिरफ्तार किया है। खाराकुआ थाना पुलिस ने बताया कि नाथुराम पिता श्रवण शुक्ला 61 साल मूलरूप से उमरिया भिंड का रहने वाला है। 6 साल से वह दूसरी पत्नी के साथ दुर्गा कालोनी राऊ जिला इंदौर में निवास कर रहा है। फरवरी माह में वह दूसरी पत्नी की 10 वर्षीय बेटी को जयगुरूदेव आश्रम का बोलकर उज्जैन ले आया था। उस दौरान मासूम को…

Read More

फर्जी दस्तावेज से जमीन का सौदा करने वाली गिरफ्तार

उज्जैन। 22 साल पहले मर चुकी महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी नाम की 1.56 हेक्टयर भूमि का सौदा करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि ग्राम बिरगोदा नाथु में लीलाबाई पति श्रीलाल दवे का 2003 में निधन हो गया था। उसके नाम की कृषि भूमि 1.56 हेक्टयर को वर्ष 2023 में अंजान महिला ने बेच दिया। मृतक लीलाबाई के परिजनों को जानकारी लगी तो मामले में 13 फरवरी…

Read More

महाकाल घाटी पर प्रसाद की टेबल लगाने पर विवाद

उज्जैन। महाकाल मंदिर के सामने घाटी पर फूल-प्रसादी की टेबल लगाने की बात पर मंगलवार सुबह एक बार फिर विवाद होना सामने आया। तोपवाली मस्जिद के सामने महेश पिता अनिल राठौर निवासी तिरूपति प्लेटिनियम इंदौर रोड पर टेबल लगाकर अपना व्यवसाय शुरू किया था। उसकी टेबल लगी देख तरूण माली ने हटाने की बात पर विवाद किया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महेश राठौर की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। महाकाल मंदिर के आसपास आये दिन फूल-प्रसादी का व्यवसाय…

Read More

गुजरात पासिंग टवेरा में रखी मिली जहरीली शराब

उज्जैन। चौकिंग के दौरान सोमवार-मंगलवार रात भाटपचलाना थाना पुलिस ने खरसौदकला मार्ग पर गुजरात पासिंग लाल रंग की टवेरा क्रमांक जीजे 06 डीजी 4435 को रोका। जिसमें चालक ईश्वरसिंह पिता निर्भय पंवार जाति मोगिया 24 वर्ष निवासी ग्राम बलेडी सवार था। दस्तावेज मांगने के साथ पुलिस टीम ने टवेरा की तलाशी ली। जिसमें एक प्लास्टिक की केन रखी हुई थी। जिसे बाहर निकालने पर उसमें हाथ भट्टी पर बनी जहरीली शराब भरी होना सामने आया। जहरीली शराब के संबंध में चालक ईश्वरसिंह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। थाना प्रभारी सत्येन्द्र…

Read More

रात में तोड़फोड़ के बाद सुबह चरक भवन 2 घंटे बंद रहा काम -डॉक्टर-नर्सो और कर्मचारियों ने रखी सुरक्षा की मांग, 8 के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उज्जैन। चरक भवन (अस्पताल) में सोमवार-मंगलवार रात 14 साल की बालिका के परिजनों ने स्टॉफ के साथ मारपीट करते हुए आईसीयीयू और आब्जर्वेशन वार्ड में तोड़फोड़ की थी। हंगामा होने की खबर पर 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। मंगलवार सुबह रात में हुई घटना से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल कर दी। 2 घंटे तक सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की और आईपीएस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी में रहने वाली 14 साल की बालिका को सोमवार रात 11.30 बजे के लभग…

Read More

ज्येष्ठ मास 10 जून तक रहेगा, जल दान करने वाला महीना – निर्जला एकादशी सहित कई पर्व इसी माह में आएंगे

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  ज्येष्ठ मास शुरू हो गया है जो कि 10 जून तक रहेगा। यह महीना जल दान करने के लिए मुख्य माना जाता है। क्योंकि इस माह में भीषण गर्मी पड़ती है। लोग जल सेवा के लिए जगह-जगह प्याऊ खुलवाते हैं ताकि यहां से जलपान कर सके। इसी महीने में निर्जला एकादशी सहित कई पर्व भी आएंगे जो जल से संबंधित ही है।  उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि ज्येष्ठ मास में वट सावित्रि व्रत, गंगा दशहरा, जैसे बड़े व्रत एवं पर्व भी आते हैं।…

Read More

गर्मी की बेरूखी से इलेक्ट्रानिक बाजार का गणित गडबडाया,व्यवसायी दोहरे संकट में  बचा माल रखने की गोदाम में जगह नहीं,सडक पर रखे तो दिक्कत -गर्मी के कमजोर मौसम से ग्राहकी और खरीदी कमजोर रही , जमकर फसा पैसा

उज्जैन । गर्मी ने इस बार 20-20 की तरह फटाफट का खेल खेला। मौसम की इस बेरूखी से इलेक्ट्रानिक बाजार में अर्थ का गणित गडबडा गया है। कमजोर गर्मी के मौसम  से ग्राहकी कमजोर रही है और व्यापारी दोहरे संकट में फंसा हुआ है। जमकर पैसा तो फसा ही हुआ है इसके साथ ही बचा माले रखने की गोदाम में जगह नहीं है और सडक पर रखने पर दिक्कत ही दिक्कत है। अभी तो व्यापारी दोहरे संकट से निकलने का उपाय ढूंढ रहे हैं। बाजार में इस वर्ष गर्मी को…

Read More

खुसूर-फुसूर किसानों पर बंधन… सरकारी विभाग को छूट…!

खुसूर-फुसूर   किसानों पर बंधन… सरकारी विभाग को छूट…! जिले में नीलगाय की समस्या पूरे प्रांत के साथ ही बनी हुई है। किसानों की फसल नष्ट होने पर भी उन पर इस जंगली जीव के विरूद्ध कदम उठाने की मंजूरी नहीं है। यहां तक की झटका मशीन को लेकर भी कोई अनुमति की स्थिति नहीं है। रात भर किसान खेतों पर जागकर अपने चने और अन्य फसलें बचाने के लिए तमाम कवायद करता है। इसके लिए खेत पर पटाखे चलाए जाते हैं हाका लगाया जाता है। सरसराहट की आवाज के…

Read More

सर्व ब्राह्मण सामूहिक परिणयोत्सव एवं नानी बाई रो मायरो का होगा आयोजन

  उज्जैन सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह का आयोजन 24 मई शनिवार को खाक चौक मंगलनाथ रोड पर किया जाएगा। इसमें 13 ब्राह्मण वर वधू के विवाह संस्कार दोपहर 3 से रात 10 बजे तक संपन्न होंग। इसी कड़ी में 21  से 23 मई तक प्रतिदिन 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक नानी बाई रो मायरो का आयोजन हाटकेश्वर धाम हरसिद्धि पाल में किया जाएगा। कथावाचक अनिरुद्ध जी मुरारी रतलाम वाले के द्वारा नरसी मेहता जी की अमर कथा एवं नानी बाई रो मायरो के पावन भजन और कथा सुनाई…

Read More

खुसूर-फुसूर नि:शुल्क भोजन में मरीज को पेट दर्द मिला

खुसूर-फुसूर नि:शुल्क भोजन में मरीज को पेट दर्द मिला रूग्णालयों में  बीमारों को नि:शुल्क भोजन की परंपरा बहुत पुरानी है। समय के साथ इस व्यवस्था में विकृति सामने आती रही है। इसके पीछे अर्थपिपासु प्रवृत्ति का बढना है। यह व्यवस्था कभी शासकीय रूग्णालय ही चलाया करते थे बाद में इसे ठेका आधारित बना दिया गया। उसमें भी ठेकेदार को एक तय राशि प्रति मरीज के मान से दिए जाने का प्रावधान है। इस व्यवस्था में जिला रूग्णालय में जो हाल सामने आए हैं उसे जानकर तो यही कहा जाएगा कि…

Read More