खुसूर-फुसूर खुदाई वाले हैरान,कचरा उठाने वाले मजे में शहर में एक कंपनी जमकर खुदाई का काम कर रही है। अभी तो उसकी मुख्य लाईनें ही डल रही है। उसके बाद उसकी लाईनों से घरों को जोडा जाना शेष है। इस तरह से ये काम बरसों बरस चलने वाला काम है। अभी तो शहर की कालोनियों के आंतरिक भाग में खुदाई का काम करते हुए पाईप लाईन डालने का काम जारी है। इस काम में खुदाई वाली कंपनी हैरान है। रोज कहीं पानी तो कहीं गैस तो कहीं कोई दुसरी पाईप…
Read MoreCategory: उज्जैन
दर्शन करने आए श्रद्धालु का गुम हुआ बैग ढूंढकर उसे वापस लोटाया
उज्जैन।नीलगंगा थाना में पदस्थ आरक्षक प्रशांत राठौर द्वारा शनिवार को सिवनी के एक यात्री का गुम हुआ बैग जिसमे 45 हज़ार रुपये नगद व उनके बेटे की मार्कशीट व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे को ढूंढकर यात्री के सुपुर्द किया गया। शनिवार 14/06/25 को सिवनी के रहने वाले दिमाग सिंह ठाकुर अपने बेटे ईशान चौधरी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए इंदौर से उज्जैन बस से आये थे। उज्जैन में वे ऑटो से महाकाल दर्शन के लिए गए थे।लौटते समय उन्हें अपने बैग का ध्यान आया कि उनका…
Read Moreई केवायसी के बाद उपभोक्ताओं के दुकान पर चक्कर पे चक्कर सर्वर डाउन कंट्रोल पर उपभोक्ता की फजीहत -16 जून तक ही मिलेगा खाद्यान्न के संदेश से गरीबों की सांस चढा रहे दुकानदार
उज्जैन। ईकेवायसी के बाद उपभोक्ताओं को दुकान के चक्कर पे चक्कर लगाने पड रहे हैं। दुकानदार यह कह कर उपभोक्ता की सांस चढा रहा है कि 16 जून तक ही खाद्यान्न दिया जाएगा। इस पर भी दुकान में अधिकांश समय सर्वर डाउन के हाल रहते हैं। मात्र 2-4 उपभोक्ताओं को राशन देने के उपरांत सर्वर डाउन का संदेश दुकानदार उच्चारित कर उपभोक्ताओं को टरका रहे हैं। इस माह उपभोक्ताओं को एक साथ तीन माह का राशन देने के आदेश दिए गए हैं। उपभोक्ता की इच्छा पर है कि वह…
Read Moreउज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए मल्टी लेवल मेट्रो हब सिटी: उज्जैन को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी
उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए मल्टी लेवल मेट्रो हब सिटी: उज्जैन को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी उज्जैन।आगामी सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन को न केवल धार्मिक केंद्र बल्कि एक आधुनिक मल्टी लेवल मेट्रो हब सिटी के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह परियोजना उज्जैन के दीर्घकालीन विकास को एक नई दिशा देगी। क्या है मल्टी लेवल मेट्रो हब सिटी? मल्टी…
Read Moreहिरासत में हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करने वाला गिरोह
उज्जैन। ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे हाईटेंशन लाइन कार्य में लगने वाले एल्युमिनियम के तार चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने चार दिनों की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के 5 बदमाशों को गुरूवार दोपहर कोर्ट में पेश 2 दिनों की रिमांड पर लिया गय है। गिरोह के 3 सदस्य फरार है, जिनकी तलाश जारी है। भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि आंध्रप्रदेश के रहने वाले के.प्रसाद पिता के. जान ने थाने आकर शिकातय दर्ज कराई थी कि के. रामचन्द्र राव कंपनी को म.प्र. विद्युत…
Read Moreमहिला बंदियों से मिली राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य -चरक भवन और वन स्टॉप सेंटर का किया भम्रण
उज्जैन। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य गुरूवार को उज्जैन पहुंची थी। उन्होने दोपहर में केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंचकर संगीन अपराधों में सजा काट रही 106 महिला बंदियों से मुलाकत की। 6 महिला बंदियों के बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या पर चर्चा की। केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या डॉ. अर्चना मजुमदार दोपहर में महिला बंदियों के वार्ड का भ्रमण करने पहुची थी। जेल में 106 महिला बंदी है, जिसमें 74 हत्या के आरोप में सजा काट रही है। अन्य संगीन मामलों…
Read Moreशुभ-लाभ गार्डन में गोली चलाने वाले 4 हिरासत में मान के कार्यक्रम में सालों ने जीजा पर किया फायर, महिला भी घायल
उज्जैन। पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार-गुरूवार रात शुभ-लाभ गार्डन में कार्यक्रम के दौरान सालों ने जीजा पर फायर कर दिया। गोली चलने पर एक महिला भी घायल हो गई। 2 फायर होने पर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने गुरूवार दोपहर गोलीकांड में शामिल 2 नाबालिगों के साथ दोनों सालों को हिरासत में ले लिया है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के अंकपात मार्ग पर शुभ-लाभ गार्डन में लखन परमार ने मान का कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें रिश्तेदरों के साथ परिचित पहुंचे थे। लखन परमार का परिचित जयराम पिता…
Read Moreपिता की याद में बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ
उज्जैन। तिरूपति एवेन्यू में रहने वाली 15 साल की बालिका साक्षी पिता स्व. विकास कारपेंटर ने गुरूवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां रेणूका उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद साक्षी की मौत हो गई। चिमनगंज थाना प्रधान आरक्षक अनिल पाल ने बताया कि मां से पूछताछ करने पर सामने आया कि सालभर पहले पति का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। साक्षी हमेशा पिता का याद करती थी। दोपहर में पिता को बार-बार याद कर रही थी, उसे डांट दिया था। जिसके बाद…
Read Moreबड़नगर में दर्दनाक हादसा, 3 मृतको में 4 साल का मासूम बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी फायर बिग्रेड
उज्जैन/बड़नगर। आग लगने की सूचना मिलने पर गुरूवार शाम बड़नगर नगर पालिका की फायर बिग्रेड तेजगति से जा रही थी, बाइक से टक्कर होने पर चालक संतुलन नहीं संभाल पाया और फायर बिग्रेड पलटी खा गई। बाइक पर सवार पिता-पुत्र के साथ 16 साल के युवक की मौत हो गई। मासूम बालिका के साथ महिला और युवक घायल हुआ है। बड़नगर के ग्राम भौमलवास में आग लगने की सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर बिग्रेड क्रमांक एमपी 13 जीए 0672 लेकर चालक सतीश पिता हरदेवसिंह सोलंकी निकला था। नयापुरा…
Read Moreमहाकाल मंदिर के रथों में सवार होकर निकली गंगा माता – सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवारों के साथ ब्राह्मण समाज के लोग शामि
दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर के रथों में सवार होकर मां गंगा भक्तों को दर्शन देने के लिए सवारी के रूप में निकली। शिप्रा के रामघाट से सवारी शुरू हुई जिसमें पुलिस का बैंड, घुड़सवार दल के साथ ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में पैदल शामिल हुए। 15 दिन से रामघाट पर सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज भागसीपुरा के तत्वावधान में शिप्रा-गंगा उत्सव मनाया जा रहा था जिसके समापन में मां गंगा की यह राजसी सवारी निकाली गई। जेष्ठ शुक्ल प्रतिपदा से पूर्णिमा तक यह उत्सव मनाया गया। भागसीपुरा स्थित गंगा माता मंदिर…
Read More