मप्र में दिसंबर में और बढ़ेगी ठंड

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, इसके कारण फिलहाल उत्तरी हवाएं कमजोर हैं। लेकिन 2-3 दिसंबर के बाद, जब यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा तब फिर से बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। इसके असर से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सर्दी तेज होगी। इस दौरान कई शहरों में शीतलहर चलेगी। इधर राजस्थान में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग…

Read More

रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस ने पैर में गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था ब्रह्मास्त्र भोपाल/रायसेन मध्य प्रदेश के औबेदुल्लागंज में गुरुवार रात पुलिस ने रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। इस दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मुताबिक रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार…

Read More

कॉलेज में बस-कारें फूंकी, 4 हजार स्टूडेंट्स का हंगामा

सीहोर। सीहोर के वीआईटी कॉलेज में 4 हजार छात्रों ने हंगामा कर दिया। मंगलवार रात को छात्रों ने कॉलेज परिसर में बस और कारों में आग लगा दी। एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ने पर 5 थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। वीआईटी कॉलेज जिले के आष्टा में स्थित है। छात्रों का प्रदर्शन भोजन और पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर है। उनका कहना है कि कॉलेज में घटिया पानी और खाने के कारण कई छात्रों को पीलिया…

Read More

कलेक्टर दतिया के आदेश पर विवाद: बीएलओ के सहयोगी बनाए भाजपा पदाधिकारी, प्रशासन सत्ता की कठपुतली बना : जीतू पटवारी

ब्रह्मास्त्र भोपाल दतिया में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) को लेकर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश ने विवाद खड़ा कर दिया है। आदेश के अनुसार कई बीएलओ के साथ सहयोगी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कई भाजपा पदाधिकारियों और पूर्व मंडल अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इस आदेश के बाद प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में सीधे राजनीतिक पदाधिकारियों की भागीदारी को विपक्ष ने ह्ललोकतंत्र पर हमलाह्व बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आदेश को…

Read More

मक्का की फसल के नहीं मिल रहे दाम, नाराज किसानों का चक्काजाम

ब्रह्मास्त्र शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में मक्का के दाम गिरने से परेशान किसानों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। लुकवासा अनाज मंडी में फसल की उचित कीमत नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे 46 पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें सही दाम नहीं मिलते, उनका विरोध जारी रहेगा। लुकवासा अनाज मंडी में किसानों को मक्का के दाम केवल 900 से 1000 रुपये…

Read More

छिंदवाड़ा कप सिरप कांड- कंपनी को जहरीले केमिकल की सप्लाई करने वाला शैलेष पांड्या गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र छिंदवाड़ा एमपी के छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत का कारण बने कोल्ड्रिफ सिरप केस में एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। जांच टीम ने श्रीसन फार्मा को जहरीला डाय-एथलीन ग्लायकॉल सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी शैलेष पांड्या को पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद पांड्या को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसआईटी की जांच में सामने आया कि शैलेष पांड्या ही वह व्यक्ति था, जिसने उत्पादन कंपनी को कफ सिरप बनाने में उपयोग होने वाला रसायन उपलब्ध…

Read More

मप्र के 6 जिलों में शीतलहर

हिमाचल के 29 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे ब्रह्मास्त्र भोपाल पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। शाजापुर 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भोपाल, इंदौर समेत 6 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलेगी। अगले 2 दिन राज्य में…

Read More

थाने में लाखों रुपए कैश में डील, दो एसआई सस्पेंड

Dainik Awantika Site Icon New

11 आरोपियों से बुलवाए पैसे, आरोपियों को कार्रवाई से बचाने का प्रयास किया, लेडी अफसर भी शक के घेरे में ब्रह्मास्त्र देवास देवास जिले में साइबर ठगी के 11 आरोपियों से थाने के अंदर लाखों रुपए कैश लेकर उन्हें थाने से ही जमानत देने के मामले में एसपी ने दो एसआई (सब इंस्पेक्टर) को सस्पेंड कर दिया। एसपी पुनीत गेहलोद ने कमलापुर थाना प्रभारी उपेंद्र नाहर और चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी राकेश नरवरिया के खिलाफ गुरुवार को ये कार्रवाई की। दोनों अफसरों पर आरोप है कि इन्होंने आरोपियों से…

Read More

सिंहस्थ 2028 की धीमी तैयारियों पर योगी पीर महंत रामनाथ महाराज की चिंता: कहा— समय पर न हुए कार्य तो उज्जैन की छवि होगी प्रभावित

सिंहस्थ 2028 की धीमी तैयारियों पर योगी पीर महंत रामनाथ महाराज की चिंता: कहा— समय पर न हुए कार्य तो उज्जैन की छवि होगी प्रभावित उज्जैन। भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी पीर महंत रामनाथ महाराज ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने अखिल भारतीय नाथ संप्रदाय की ओर से मुख्यमंत्री, सिंहस्थ मेला अधिकारी और जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि सिंहस्थ महाकुंभ की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। महंत रामनाथ महाराज ने हाल ही में सिंहस्थ क्षेत्र का निरीक्षण…

Read More

इंदौर में युवती के साथ दरिंदगी: सिगरेट से दागा, कई बार रेप और ब्लैकमेल — आरोपी इरफान अली गिरफ्तार

इंदौर में युवती के साथ दरिंदगी: सिगरेट से दागा, कई बार रेप और ब्लैकमेल — आरोपी इरफान अली गिरफ्तार इंदौर। शहर में एक युवती के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक इरफान अली उर्फ हैप्पी पंजाबी ने न केवल उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, बल्कि अपने दोस्तों से भी ऐसा करवाया। आरोपी ने युवती को मवेशी का मीट खाने और धर्म बदलने के लिए मजबूर किया तथा सिगरेट से दागकर प्रताड़ित किया। आरोपी को…

Read More