खरगोन/सनावद। लोक सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली में मिली अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़वाह और सनावद के केंद्र संचालकों पर ₹5-₹5 हजार का जुर्माना लगाया है। दोनों पर कुल ₹10 हजार की पेनल्टी अधिरोपित की गई है।निरीक्षण और समीक्षा में सामने आई कमियों तथा नियमों के उल्लंघन पर आर.एफ.पी. के अनुबंध-7 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लोक सेवा केंद्रों पर नागरिकों को समय-सीमा में पारदर्शी और सुगम सेवाएं देना अनिवार्य है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में लापरवाही या नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी।