—-
अकोदिया।कलेक्टर ऋजु बाफना तथा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में हनी गोल्ड टी निर्माता गुरुनानक टी कंपनी इंदौर कम्पनी की और से मालिक संदीप खत्री द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त छापामार कार्यवाही में अकोदिया बस स्टैंड के पास स्थित किराना दुकान ललित कुमार लक्ष्मणदास की जांच में हनी गोल्ड राजू चाय इलायची युक्त 250 ग्राम तथा 1 किलो निर्माता आर डीटी कंपनी झूलेलाल नगर इंदौर हाईवे रोड कैम्पियन स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया भोपाल और इलायची युक्त अमेरिकन गोल्ड टी 250 ग्राम निर्माता एसएसके स्टोर बैरागढ़ प्रथम दृष्ट्या बैच नंबर, पैक्ड ऑन, यूज बाय डेट जैसी जानकारी अंकित नहीं पाए जाने से मिसब्रांडेड होने तथा कॉपीराइट में कंपनी के द्वारा थाना के मॉल खाना में रखवाया। कुल 129 किलो चाय जप्त की हैं, जिसका बाजार मूल्य 50720 रुपये हैं। दुकान मालिक राजेशू पारदासानी निवासी बैरागढ़ भोपाल प्रतिदिन भोपाल से आकर दुकान का संचालन करता है, दुकानदार द्वारा अभी खरीदी बिल प्रस्तुत नहीं किया गया है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एमके वर्मा ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, कमी त्रुटियों के संबंध में नोटिस दिए जाकर जवाब तलब किया गया है। कार्यवाही के दौरान शिकायतकर्ता कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
दूसरी सीएम हेल्प लाइन पर की गई शिकायत के आधार पर वैभव दूध डेयरी से मावा, घी, दूध एवं दही के 4 सैंपल लिए। सभी 7 सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट में उल्लेखित अपराध अनुसार सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा।जांच कार्यवाही में नायब तहसीलदार श्री घनश्याम लोहार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वर्मा एवं श्री केएल कुम्भकार, कस्बा पटवारी, आरक्षक श्री कुलदीप यादव शामिल रहे।