राजस्व विभाग में फिर एक बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई, टैक्स में गड़बड़ी, निगम अफसर सस्पेंड, 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा की राशि बिना मंजूरी घटा दी

ब्रह्मास्त्र इंदौर

राजस्व विभाग में फिर एक बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई है। टैक्स में छूट देकर राशि कम करने के मामले में निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने कार्रवाई करते हुए सहायक राजस्व अधिकारी अरविंद नायक को निलंबित कर ट्रेंचिंग ग्राउंड में पदस्थ कर दिया। नायक पर आरोप है कि उन्होंने निजी स्कूल के संपत्ति कर खाते में बिना सक्षम स्वीकृति सवा करोड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी की।
नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार स्कूल का संपत्ति कर 3 करोड़ 19 लाख 79 हजार 612 रुपए दर्ज था। बाद में यह घटाकर सिर्फ 1 करोड़ 82 लाख 88 हजार 53 रुपए कर दिया गया। यानी करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बिना मंजूरी घटा दी गई। नायक ने सहायक राजस्व निरीक्षक की यूजर आईडी से एरिया और टैक्स दोनों में कटौती की।

दो दिन से चल रही थी इसकी जांच- दो दिन से मामले की जांच चल रही थी। अन्य खातों की भी जांच होगी। बताया जाता है कि बिना सक्षम अधिकारी के साइन के टैक्स की राशि कम की गई। ऐसे मामलों में अपर आयुक्त के साइन होना जरूरी है। नायक इसके लिए अधिकृत नहीं थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment