रसोई गैस पर ‘एक्स्ट्रा चार्ज’ का खेल.. तय कीमत 972.50, एजेंसियां वसूल रहीं 980 से ज्याद सप्लाई बाधित होने से शहर में सिलेंडरों की किल्लत…बुकिंग नहीं लगने और फोन रिसीव न होने की शिकायतें, उपभोक्ताओं ने की अतिरिक्त वसूली की शिकायत

उज्जैन। अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध का असर अब शहर की रसोई तक पहुंचने लगा है। एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने से उज्जैन में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता कम हो गई है। इसके बीच कुछ गैस एजेंसियों पर निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने के आरोप भी सामने आए हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
जानकारी के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की निर्धारित कीमत लगभग 972 रुपये 50 पैसे है, लेकिन कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसियों या वितरण वाहनों पर सिलेंडर लेने जाने पर उनसे 980 रुपये या उससे अधिक वसूले जा रहे हैं। यह स्थिति तब है जब गैस सिलेंडरों की कमी के कारण उपभोक्ताओं को पहले ही बुकिंग और डिलीवरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए कॉल करने पर कई बार नंबर नहीं लग रहा साथ ही एजेंसियों के द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जा रहे हैं। इससे परेशान होकर कई लोग खुद एजेंसी या वितरण वाहन तक सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। इसी दौरान अतिरिक्त राशि लिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।
इन्होंने लगाया आरोप..
केडीगेट निवासी दिनेश राठौर ने बताया कि उन्होंने सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन लंबे समय तक डिलीवरी नहीं हुई। मजबूरी में वह खुद सिलेंडर लेने एजेंसी के वाहन पर पहुंचे। वहां वितरण वाहन से सिलेंडर लेते समय उनसे तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूले गए। राठौर का कहना है कि जब सिलेंडर की कीमत 972.50 रुपये है, तब उनसे करीब 980 रुपये लिए गए। उनका आरोप है कि इसी तरह अन्य उपभोक्ताओं से भी अधिक राशि ली जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment