युवाओं ने खूब रंग गुलाल उड़ाया और मस्ती में झूमे

बड़नगर। क्षेत्र में रंग पंचमी का उत्साह इस वर्ष कुछ अलग ही देखने को मिला। रंग पंचमी से एक दिन पहले शनिवार को नगर के युवाओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया। ढोल और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटी। पूरे नगर में रंगों की बौछार और उमंग का माहौल देखने को मिला।नगर के विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर युवाओं की टोलियां एकत्रित होकर रंगों से सराबोर होती नजर आईं। हर तरफ गुलाल उड़ता दिखाई दिया और युवा नाचते-गाते हुए रंग पंचमी के पर्व का आनंद लेते रहे। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अग्रिम शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों के साथ डीजे की धुन पर देर तक उत्सव का माहौल बना रहा।रंगों से सराबोर इस माहौल को देखकर आसपास के लोग भी काफी आनंदित हुए। कई स्थानों पर बुजुर्गों और बच्चों ने भी युवाओं के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में हंसी-खुशी और आपसी भाईचारे का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर विनय शर्मा ने बताया कि बड़नगर में हर वर्ष युवाओं द्वारा रंग पंचमी का उत्साह एक दिन पहले ही देखने को मिल जाता है। वहीं नीतीश वाघेला ने कहा कि युवाओं का जोश और उमंग रंग पंचमी से पहले ही दिखाई देने लगता है और सभी मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
बिछड़ौद
नगर में व्यापारियों और ग्रामीणों के सहयोग द्वारा सार्वजनिक रूप से भव्य गैर निकाली गई। सर्वप्रथम श्री गलगल महादेव मंदिर परिसर से गैर शुरू हुई, जोकि गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं घुड़सवार महाराणा प्रताप चौक बाजार परिसर में समाप्त हुई। गैर में व्यापारी, युवा और बच्चों ने डीजे की धून पर झुमते- गाते हुए पर्व का जमकर आनंद लेते हुए खूब रंग- गुलाल उड़ाया। गांव के सैंकड़ों परिवारों ने अपने परिवारों के संग रंगपंचमी पर्व की खुशियाँ मनाते हुए एक- दूसरों को रंग- बिरंगे रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएँ दी। अंचल क्षेत्रों की बुजुर्ग महिलाओं ने सामाजिक रूप से प्रमुख नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज श्रीराम मंदिर, क्षत्रीय राठौर समाज श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, दलित समाज श्रीराम मंदिर, श्री गोपाल मंदिर, श्री मारुतिनंदन हनुमान मंदिर, दर्जी समाज श्रीराम मंदिर सहित अन्य देवी- देवताओं के प्रमुख मंदिरों में भजन- कीर्तन के आयोजन करते हुए घर- परिवारों में सुख- समृद्धि बनी रहने की कामना की। अंचल में रंगपंचमी के पर्व को सौहार्द रूप में मनाया गया। उत्सव में पुलिस ने भी अपने दल- बल के साथ गैर आदि आयोजन में अपनी सतत् निगरानी रखी। इस दौरान सेकंडों ग्रामीण, युवा, बच्चें आदि मौजूद रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment