युवती को युवकों के साथ बेरहमी से पीटा; छेड़छाड़ और कमेंट्स को लेकर विवाद कावीडियो वायरल

इंदौर लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गार्डन के अंदर और सड़क पर कुछ लड़कियां एक युवक के साथ मिलकर एक युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं।यह वीडियो हीरानगर इलाके का बताया जा रहा है। विवाद की वजह छेड़छाड़ और आपत्तिजनक कमेंट है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां पीड़ित युवती को घेरकर उसे बेरहमी से पीट रही हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद साथियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment