इंदौर।इंदौर के महिला थाने में डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर फरहान पिता शफुद्दीन शेख, निवासी बुढानिया के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। फरहान के पिता हातोद क्षेत्र के बुढानिया में भाजपा से सरपंच और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी हैं, जबकि फरहान खुद एक कैफे संचालित करता है।विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी संतोष और सागर के साथ पीड़िता पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलीं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने कमिश्नर के सामने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद उसे महिला थाने भेजा गया। अब मंगलवार को पीड़िता के न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।कैफे की आड़ में युवतियों से बनाता था संपर्क-आरोप है कि फरहान कैफे की आड़ में युवतियों से संपर्क बनाकर उनका शोषण करता था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के मोबाइल फोन में कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो होने की बात सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
युवती की शिकायत पर कैफे संचालक के खिलाफ रेप-धर्मांतरण की FIR:कमिश्नर को पीड़िता ने बताई आपबीती