इंदौर।विजयनगर थाना क्षेत्र में देर रात चलाए गए विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक यात्री बस को रोककर बड़ी लापरवाही का खुलासा किया। बस ड्रायवर और क्लीनर शराब के नशे में यात्रियों की जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहा थे। पुलिस ने ड्रायवर और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर बस जब्त कर ली है।थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल 28 फरवरी शनिवार रात करीब 1 बजे रसोमा चौराहा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी बस नंबर MP09FA6155 को सदेंह होने पर उन्होने रूकवाया। ड्रायवर राधेश्याम (45), निवासी देवास का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। इसमें 78.9 mg/100 ml अल्कोहल पाया गया, जो तय सीमा से काफी ज्यादा है। उस समय बस में यात्री भी सवार थे, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा था।
यात्रियों से भरी बस नशे में चला रहे ड्राइवर को चेकिंग के दौरान टीआई ने पकड़ा,केस दर्ज