मेमोरियल महिला मंडल ने किया महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

आरोन। गुना जिले की तहसील आरोन स्थित अंबिका मैरिज गार्डन में शांति मेमोरियल महिला मंडल के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चेतन भार्गव भोपाल एवं नारायणसिंह कुशवाहा पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश, अखिल भारतीय कुशवाहा समाज अध्यक्ष कुसुम कुशवाहा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलू कुशवाहा द्वारा की गई। चेतन भार्गव प्रदेश कर समिति सदस्य बीजेपी द्वारा महिलाओं की भागीदारी एवं आदिकाल से अनंत काल तक महिलाओं की समाज में महत्व के बारे में महिलाओं को बताया कि जब हम भगवान के नाम सिमरन करते हैं तो सीताराम, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, लक्ष्मी विष्णु आदि को सिमरन करते हैं। हिंदू धर्म में हमेशा किसी भी तिथि को महिलाओं द्वारा विशेष तौर पर पूजन एवं तिथियां का महत्व रहता है। उन्होंने आगे अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को शिक्षा के साथ शास्त्र एवं शस्त्र का भी ज्ञान होना परम आवश्यक है। मैं हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही भारत विरोधी तत्व एवं असलियामक तत्वों द्वारा हमारे महिलाओं को बहला फुसलाकर लब्ज जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। आरोन की बेटी मोनिका धाकड़ डीएसपी पद पर चयनित होने पर उनका स्वागत गया। इस अवसर पर महिला मंडल और पुरुष पदाधिकारी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉक्टर राजीव सिंह राजावत एवं आभार व्यक्त वर्षा कुशवाह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दिलीप सेन ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मातादीन धनबरिया एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुरजीत धाकड मंडल अध्यक्ष, मुनेश जैन लखनपुरी गोस्वामी, श्रवण जैन अनिल कुशवाह गुना, गोविद शर्मा, डॉकैलाश रघुवंशी, सोनू रघुवंशी पार्षद, बृजेन्द्र राजपूत पार्षद, रामकुमार धाकड, रेखा कुशवाह जिला अध्यक्ष आशा रघुवंशी, राज यादव, दिलीप कुशवाह, मोहिनी साहू, प्रताप सिंह, ममता कुशवाह, संजीव यादव, हीरालाल बुनकर, देवेन्द्र यादव, बाला प्रजापति, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, देवेन्द्र शर्मा, लखन सिंह रघुवंशी, प्रकाश मीणा, कमल किशोर, रामलाल कुशवाह, कमला अहिरवार, रविशंकर सेन, मंच का संचालन डॉक्टर राजीव सिंह राजावत एवं आभार व्यक्त वर्षा कुशवाह द्वारा किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment