महाकाल दर्शन की कतार में बालक को स्ट्रीट डॉग ने काटा

उज्जैन। परिवार के साथ महाकाल दर्शन की कतार में लगे बालक को स्ट्रीट डॉग ने काट लिया। बालक को परिजन लोगों की मदद से मंदिर परिसर स्थित डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे। जहां से सोमवार सुबह बालक को रैबिज वैक्सीन डोज के लिये चरक अस्पताल लगाया गया।
बताया जा रहा है कि नोएडा से मिश्रा परिवार महाकाल दर्शन करने आया था। परिवार रविवार रात दर्शन की कतार में लगा था। उसी दौरान बैरिकेट्स के बीच  अचानक स्ट्रीट डॉग आ गया और उसने मिश्रा परिवार के 8 वर्षीय पुत्र विवान को काट लिया। कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने बालक की चीख सुनकर स्ट्रीट डॉग को भगाया। परिवार विवान को मंदिर परिसर स्थित डिस्पेंसरी लेकर पहुंचा। जहां  चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। सोमवार सुबह परिवार बालक को लेकर चरक अस्पताल पहुंचा था, जहां पिता करण मिश्रा ने बताया कि घटना कार्तिकेय मंडप के पास हुई। वह दो दिन की यात्रा पर उज्जैन आये थे। चरक अस्पताल में बालक को रैबिज वैक्सीन का पहला डोज लगाया। विदित हो कि महाकाल मंदिर परिसर में स्ट्रीट डॉग के श्रद्धालुओं को काटने का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी कई श्रद्धालु मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में शिकार हो चुके है। यहीं नहीं कुछ माह पहले तो स्ट्रीट डॉग ने मंदिर की महिला कर्मचारी को काट लिया था। पूर्व में श्रद्धालुओं के साथ हुई घटना को देख नगर निगम टीम द्वारा मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र में अभियान चलाया था और कई स्ट्रीट डॉग पकड़े थे, लेकिन एक बार फिर मंदिर के आसपास स्ट्रीट डॉग की मौजूदगी दिखाई दे रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment