मप्र में बदला मौसम, ग्वालियर-रतलाम में हुई बारिश

ब्रह्मास्त्र भोपाल

मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदला है। ग्वालियर, रतलाम समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं, दोपहर बाद भोपाल में बादल छा गए। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के दौरान श्योपुर, मुरैना और शिवपुरी में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, भिंड, दतिया में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ बारिश होने के भी आसार है।
वहीं रतलाम जिले के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई थी। 2 साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम बदलेगा। गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल में बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को जिन जिलों में बारिश होने के आसार हैं, उनमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। भोपाल, बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में बादल छाए रह सकते हैं।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदलेगा। बुधवार को ज्यादा जिलों में असर देखने को मिलेगा। इस वजह से न्यूनतम तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment