गुना। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला गुना की जिला बैठक पीजी कॉलेज गुना के सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय मंत्री नीतेश खरे, अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रद्युम्न कुमार सोनी, राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष राजकुमार सेलर मंच पर उपस्थित रहे। संचालन जिला सचिव संतोष सिंह परिहार ने किया ने किया। आभार जिला कोषाध्यक्ष संतोष सक्सैना ने व्यक्त किया।
बैठक का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भारतमाता, संघ के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा और ठेंगड़ी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया! तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रों द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मीना ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी चाहे जिला का हो या फिर तहसील या विकास खण्ड का हो शीघ्र ही आजीवन सदस्यता ले ले अन्यथा की स्थिति में उनको पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक को अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रद्युम्न कुमार सोनी, कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री नीतेश खरे और राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष राजकुमार सेलर ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रकाश यादव को विभागीय समिति प्रमुख महाविद्यालय, राकेश साहू को जनभागीदारी समिति, राजन रजक को शिक्षा विभाग समिति, मुन्ना लाल गुप्ता को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग समिति और अंकुर जैन को जिला चिकित्सालय समिति प्रमुख सर्व समिति से बनाया गया! इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवत प्रसाद ओझा, बंटी चंदेल, जगदीश नामदेव, वरुण सिंह कुशवाह, राजेश रघुवंशी, दुर्गेश श्रीवास्तव, दिलीप शाक्य, दीपक पालीवाल संजीव जाटव, अनिल लोधा, अमित केवट, अशोक शर्मा, रुद्रप्रताल, महेश ओझा सहित बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी की जिला बैठक सम्पन्न