मंडल अध्यक्ष लिखी कार पर स्टंट:बीजेपी युवा नेता का वीडियो वायरल, खिड़कियों से लटके दिखे युवक

इंदौर।इंदौर में एक बार फिर कार पर स्टंट का वीडियो सामने आया है। इस बार बीजेपी से जुड़े एक युवा नेता की इंस्टाग्राम स्टोरी से वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ‘मंडल अध्यक्ष’ लिखी कार में युवक स्टंट करते और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक रोहित घाटे नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो स्टोरी के रूप में शेयर किया था। वीडियो में कार के अंदर और बाहर कई युवक नजर आ रहे हैं। कुछ युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में बायपास इलाके में कारों के साथ रैली जैसा माहौल भी दिख रहा है। इस दौरान सड़क पर चलती कार में स्टंट किए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहा।सांसद प्रतिनिधि ने भी किया था स्टंट, फिर मांगी थी माफी-कुछ दिन पहले खुद को सांसद प्रतिनिधि बताने वाले पंकज फतेहचंदानी के जन्मदिन पर छात्र नेता आयुष भागव कार रैली लेकर निकले थे। उस दौरान उनका कार की छत पर खड़े होकर जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयुष भागव का जुलूस निकाला था। बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर माफी भी मांगी थी।अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment