भूमाफिया केअवैध निर्माण पर निगम का एक्शन:12 रो हाऊस पर चली पोकलेन,

इंदौर।इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने सोमवार को बाणगंगा इलाके के जगदीश नगर में अवैध कॉलोनी में बनाए जा रहे रो-हाउस को तोड़ने की कार्रवाई की। नगर निगम को इसकी शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने एक्शन लिया। नगर निगम की रिमूवल टीम 3 पोकलेन मशीन और 70 से ज्यादा निगमकर्मियों के साथ इलाके में पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की।

नगर निगम को मिली थी शिकायत-गर निगम के रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि नगर निगम के कॉलोनी सेल डिपार्टमेंट में शिकायत मिली थी कि सर्वे क्रमांक 242/1 पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है, जहां रो-हाउस बनाए जा रहे हैं।भूमाफिया दिनेश साहू के बेटे शुभम साहू इन रो-हाउस को बना रहा था। क्षेत्रीय भवन अधिकारी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने यहां का मौके पर मुआयना किया। इसके बाद भवन अनुज्ञा से संबंधित कार्रवाई पूरी की गई और यह कार्रवाई की गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment