भीषण सड़क हादसा:दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत,

उज्जैन।नागदा में सोमवार शाम नागदा-महिदपुर रोड पर रुपेटा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। तीनों का पोस्टमार्टम आज नागदा में कराया जाएगा।पुलिस के अनुसार बाइक नंबर MP-45-ZB-8959 और MP-13-ZJ-1474 की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही मंडी और बिरलाग्राम थाना क्षेत्र की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।मृतकों में देपालपुर निवासी जैनुल आबेदीन शामिल हैं, जो इंजीनियरिंग कार्य के साथ अलमारी और सोफे बनाने का काम करते थे। वे अपने कर्मचारी अनवर के साथ पेमेंट लेने के लिए महिदपुर रोड जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार राहुल गुर्जर, जो पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी थे और मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे, हादसे का शिकार हो गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment