भाटपचलाना पुलिस की कार्रवाई.. 1.84 किलो गांजा और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, 68 हजार का मशरुका जब्त सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

उज्जैन। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना भाटपचलाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 840 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। कुल जब्ती का मूल्य करीब 68 हजार रुपये आंका गया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 3 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम खरसोदकला क्षेत्र के झाबरी रोड पुलिया के पास मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर खड़ा है और तस्करी के उद्देश्य से सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना मिलने पर
थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।संदिग्ध व्यक्ति की पहचान महेश पिता अमर सिंह भीलवाड़ा (37 वर्ष), निवासी खरसोदकला के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद झोले से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने 1 किलो 840 ग्राम गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 18,000 बताई जा रही है। इसके अलावा एक
मोटरसाइकिल (HF Deluxe) अनुमानित कीमत 50,000
कुल 68,000 जब्ती की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है (अपराध क्रमांक 129/2026)। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है।
अभियान का असर दिखने लगा
उज्जैन पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की कार्रवाई से साफ संकेत है कि पुलिस अब छोटे स्तर के तस्करों के जरिए बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है।
पुलिस की अपील…
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि इस अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
इनका रहा अहम योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों – सउनि शैतान सिंह डिण्डोर, प्रआर 773 पुष्पराज सिंह, प्रआर 1683 शैलेन्द्र सिंह, प्रआर 627 अमर सिंह, आर 1835 राजेश सोयल, आर 736 मुकेश नागर, आर 1344 उदय सिंह, म.आर. 1376 सीमा सिंघाड़ एवं सैनिक कृष्णा धाकड़ की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment