सुसनेर। भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन जामुनिया रोड स्थित राजबाग गार्डन में किया गया। बैठक में सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत माता के वैभव, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के भाव से कार्य करता है। यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आगर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में संगठन सशक्त और अनुशासित रूप से कार्य कर रहा है। हाल ही में आयोजित मन की बात कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर जिला अध्यक्ष ओम मालवीय सहित समस्त कार्यकतार्ओं को बधाई एवं धन्यवाद दिया। साथ ही आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को पार्टी की रीति-नीति, मयार्दा एवं अनुशासन के साथ संपन्न करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओम मालवीय एवं जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस दौरान संभाग प्रभारी लता वानखेड़े ने सुसनेर विधानसभा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों से मंडल स्तर पर किए गए संगठनात्मक कार्यों की जानकारी भी ली। इसमें सुसनेर मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, सोयत से अमित नागर, मोड़ी से बजरंग पाटीदार, नलखेड़ा से रोहित सकलेचा, धरौला से भंवर सिंह, बड़गांव से दरबार सिंह एवं मोहना से अरविंद आर्य शामिल रहे। मंचासीन अतिथियों में बबीता परमार, दिलीप सकलेचा, अशोक लोढ़ा, बद्रीलाल सोनी, राणा विक्रम सिंह, मयंक राजपूत उपस्थित रहे।
भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता के वैभव के लिए करता है कार्य— लता वानखेड़े