नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे को लेकर इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर कर कहा कि वे अपने प्रिय मित्र की इस बुधवार होने वाली यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। नेतन्याहू ने भारत-इजराइल संबंधों को नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टि पर आधारित साझेदारी बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग एआई सहित कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। नेतन्याहू की पोस्ट के जवाब में मोदी ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि वे भारत-इजराइल संबंधों और द्विपक्षीय रिश्तों की विविधता पर उनसे सहमत हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि भारत विश्वास, नवाचार और शांति व प्रगति की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित इजराइल के साथ अपनी स्थायी मित्रता को महत्व देता है और वे अपनी आगामी यात्रा के दौरान होने वाली चचार्ओं के लिए उत्सुक हैं।
बेंजामिन नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी के इजराइल आने का इंतजार