बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मंगलवार शाम को पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। महिला की पहचान 39 साल की भुवनेश्वरी के रूप में हुई। जो यूनियन बैंक आॅफ इंडिया की बसवेश्वरननगर ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर थीं। वहीं आरोपी बालामुरुगन एक प्राइवेट आईटी फर्म में काम करता था। दोनों तमिलनाडु के सेलम जिले के रहने वाले हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, पति को पत्नी के अफेयर का शक था। इसको लेकर पिछले काफी समय से उनकी लड़ाई चल रही थी। 18 महीनों से वे अलग रहने लगे थे। इस बीच पति ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी और महिला पर नजर रखने लगा। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बेंगलुरु में इंजीनियर ने पत्नी को गोली मारी मौत, थाने में सरेंडर
