ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर में तीन दिन पहले बिल्डर व कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बदमाश मनीष जांगिड़ को अशोक नगर (गुना) की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंदौर लाया जा रहा है।
सोमवार को क्राइम ब्रांच की 14 सदस्यीय टीम गुना पहुंची थी। मनीष जांगिड़ यहां एक आपराधिक केस में जेल में बंद है। उसे अब संजय जैन को धमकाने के केस में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश मनीष जांगिड़ ने अशोकनगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति को वॉइस नोट के जरिए मिली धमकी दी थी। इनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। मनीष जांगिड़ के अशोकनगर आने और यहां दहशत फैलाने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में बंद था।