बाइक से आये और चुराकर ले गये गैस सिलेंडर

उज्जैन। बाइक से आये 2 बदमाशों ने घर में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। सिलेंडर चोरी के बाद बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
मामला नागदा थाना क्षेत्र की राजीव कालोनी से सामने आया। यहां रहने वाले अतिक अहमद के यहां बुकिंग पर गैस सिलेंडर आया था। उन्होने डिलेवरी लेने के बाद सिलेंडर घर के सामने वाले कमरे में रख दिया। परिवार काम में लग गया, उसी दौरान दरवाजा खुला होने पर एक बदमाश अंदर आया और सिलेंडर उठाकर बाहर खड़े बाइक सवार के साथ भाग निकला। परिवार को घर में रखा गैस सिलेंडर नहीं दिखा तो सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखे गये। जिसमें सिलेंडर चोरी का घटनाक्रम दिखाई दिया। मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है। ऐसा ही एक मामला फरवरी माह में उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भाटगली से भी सामने आया था। यहां रहने वाला राहुल डोडिया देवासगेट क्षेत्र में पोहे-जलेबी का ठेला लगाता है। वह दोपहर में दुकान बंद कर गैस सिलेंडर घर लेकर आया था, उसने सिलेंडर बरामदे में रखा और दुकान का दूसरा समान रखने के लिये घर में चला गया। कुछ मिनट में वापस बाहर आया तो सिलेंडर चोरी हो चुका था। उक्त सिलेंडर चोरी का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। लेकिन अब तक सिलेंडर चोरी करने वाले का पता नहीं चल पाया। इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर पूरे देश में परेशानी बनी हुई है। लोगों को बुकिंग करने पर ही सिलेंडर मिल पा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment