बड़नगर में भगवती माता मंदिर पर पंचकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

बड़नगर।  अति प्राचीन भगवती माता मंदिर बड़नगर में पंच कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ का नो दिवसीय आयोजन चल रहा है। श्री यज्ञाआचार्य कपिल पंडित के सानिध्य में 10 जोड़े महायज्ञ में प्रतिदिन आहुतियां दे रहे हैं। पुजारी जितेंद्र भारती ने बताया कि भगवती माता पर 22 मार्च को भजन संध्या एवं में 23 मार्च को विशाल दंगल का आयोजन हुआ।  24 मार्च से 26 मार्च तक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शत चंडी महायज्ञ का समापन रामनवमी 27 मार्च को एक विशाल भंडारे के साथ होगा। भगवती माता भक्त मंडल ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में माता के दर्शन एवं कार्यक्रम में लाभ लेने की अपील की है। जानकारी भक्त मंडल के सदस्य देवपुरी गोस्वामी ने दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment