बड़नगर में एक दिवसीय नि:शुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर आज से

बड़नगर। परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आयुवेर्दाचार्य श्रद्धेय बालकृष्ण जी की प्रिय शिष्या पूज्य साध्वी देवादिति के सानिध्य में एक दिवसीय नि:शुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन 11 फरवरी को स्थानीय गीता भवन में सायं 4 से 6 बजे तक किया जाएगा। शिविर में नगर व क्षेत्र के नागरिकों को परिवार सहित सादर आमंत्रित किया गया है। इस योग शिविर के माध्यम से योग एवं आयुर्वेद द्वारा मोटापा, डायबिटीज, अर्थराइटिस, हृदय रोग, थायराइड, माइग्रेन, पथरी, चर्म रोग, स्त्री रोग सहित अनेक बीमारियों में लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान, स्वास्थ्य, सकारात्मक विचारधारा एवं दायित्वों के कुशल निर्वहन के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति एवं श्री गीता भवन समिति बड़नगर के संयुक्त तत्वावधान में अधिक से अधिक नागरिकों से सहभागिता का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सुधा त्रिवेदी, मीडिया प्रदेश प्रभारी सुषमा यादव, जिला प्रभारी श्रुति पैठणें सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगी। उक्त जानकारी ऊषा सोनी, माधुरी शर्मा, भावना जोशी एवं हंसा व्यास द्वारा दी गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment