उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस रविवार को उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जैकलिन सफेद रंग के भारतीय परिधान (सलवार सूट) में थीं और उन्होंने सिर पर पल्लू ओढ़ा हुआ था। आंखों पर काला चश्मा लगाए जैकलिन नंदी हॉल में बाबा महाकाल के सामने बैठी रहीं।
पुजारी यश गुरु ने उन्हें बाबा का प्रसाद दिया और तिलक लगाकर पूजन करवाया। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में जैकलिन पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आईं। उन्होंने भगवान महाकाल से सुख-समृद्धि की कामना की।