उज्जैन।प्रेमिका के किसी और व्यक्ति से बात करने को लेकर हुए विवाद के बाद 24 वर्षीय युवक ने सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान युवक की सोमवार सुबह मौत हो गई। युवक की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके परिजन जहर खाने का कारण पूछ रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अम्बोदिया डेम क्षेत्र निवासी चंदर चौहान को अपनी प्रेमिका का दूसरे व्यक्ति से बात करना नागवार गुजरा। इसी बात को लेकर दोनों में कहा-सुनी हुई और विवाद बढ़ गया। आखिर गुस्से में युवक ने सल्फास खा ली। उसे घरवालों को जहर खाने की जानकारी दी। परिजनों ने उसे तत्काल चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, उसकी हालत गंभीर बनी रही और सोमवार सुबह करीब 6:20 बजे उसकी मौत हो गई।परिजनों ने की पूछताछ-जहर खाने के बाद सामने आने के बाद चंदन के परिजनों ने उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि इसका अपनी प्रेमिका से विवाद हुआ है। युवक ने स्वीकारा कि इसी कारण उसने जहर खाया है। पूरे घटनाक्रम के वीडियो फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।