नई दिल्ली/चेन्नई।पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के प्रचार के तहत कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी केरल के कन्नूर पहुंचीं। उन्होंने कहा- आने वाले केरल चुनाव के लिए LDF और BJP के बीच एक सीक्रेट डील हुई है। हमने देखा कि सबरीमाला मंदिर में बड़े पैमाने पर चोरियां हुई हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की तरफ से एक शब्द भी नहीं आया। यहीं इस डील के सबूत हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को असम पहुंचे हैं। उनकी आज 3 रैलियां हैं। बरपेटा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वही गीत गाया, जो पाकिस्तान ने लिखा था और जिसकी धुन पाकिस्तान ने तैयार की थी। जो उसे पसंद है। कांग्रेस नेताओं का पाकिस्तान कनेक्शन हमेशा देश पर भारी पड़ता है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पुडुचेरी पहुंचे हैं। उन्होंने लॉस्पेट में कहा- पुडुचेरी सरकार सभी कॉन्ट्रैक्ट से 30% कमीशन लेती है। उसने मंदिर की जमीनों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस सरकार यहां बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹2 हजार की मदद देगा। महिलाओं को फ्री बस सर्विस मिलेगी।
प्रियंका बोलीं- BJP और LDF में सीक्रेट डील:इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे