पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ भस्म आरती में शामिल

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के (चार बजे) होने वाली भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रात:कालीन आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और भस्म आरती की दिव्य व्यवस्था को श्रद्धा भाव से निहारा। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। आरती के बाद मीडिया से चर्चा में धनखड़ ने कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और धार्मिक स्थलों पर बेहतर प्रबंधन व विकास कार्य प्रशंसनीय हैं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर मन को अद्भुत शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में आने से अहंकार, ईर्ष्या और प्रतिशोध जैसी भावनाओं का त्याग हो जाता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment