नेपानगर।विकास के दावों की एक साल पुरानी परत अब जाकर खुली है। वार्ड क्रमांक 5 में ‘मुख्यमंत्री अधोसंरचना’ योजना के तहत बना सीसी रोड मार्च-अप्रैल 2025 में तैयार हुआ था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बनते ही महज एक-दो महीने के भीतर यह पूरी तरह उखड़ गया।10 मई 2025 का जब सड़क के घटिया निर्माण के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा था। उस वक्त शुरुआती जांच तो हुई, लेकिन एक साल तक इस पर कोई सुध नहीं ली गई।अब जाकर, पूरे एक साल बाद, शुक्रवार को इंदौर से उच्चस्तरीय तकनीकी जांच टीम नेपानगर पहुंची और मौके पर रोड की कोर कटिंग की। लेकिन इस पूरी कार्रवाई पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।वार्ड पार्षद पुंडलिक महाजन ने गंभीर आरोप लगाया है कि उनके अपने वार्ड में इतनी बड़ी जांच चल रही थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन या टीम ने उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगने दी। वार्ड वासियों द्वारा उन्हें सूचना दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।अब चर्चा जोरों पर है कि क्या एक साल बाद हुई यह जांच सिर्फ कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाएगी, या घटिया निर्माण के दोषियों पर गाज गिरेगी?
पुराने घटिया सीसी रोड का राज खुला, इंदौर से आई टीम ने की कोर कटिंग पार्षद ने उठाए सवाल ?