अजमेर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। जनसभा में मोदी ने कहा- कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा। पूरे देश में कांग्रेस लगातार हार रही है और गुस्से में इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है। कभी कांग्रेस INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी। अब INC नहीं बची है। आज वो MMC बन गई है। MMC यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस।शनिवार को PM मोदी अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में सभा को संबोधित की। इससे पहले अभियान की शुरुआत में छात्राओं को वैक्सीनेशन लगाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लड़कियों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी पूछा कि टीका क्यों लगाया जाता है।प्रधानमंत्री ने छात्राओं से एग्जाम के बारे में बात की। छात्राओंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री से बात करके बहुत अच्छा लगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर भी दिए।
पीएम बोले- कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा:ये अब MMC है मुस्लिम माओवादी कांग्रेस