पहले सौदा किया फिर किराये पर लेकर बेचा दिया ट्रक -धोखाधड़ी में करने वाले पिता-पुत्र को भेजा जेल

उज्जैन। पिता-पुत्रों ने मिलकर पहले ट्रक का सौदा कर दिया। कुछ दिनों बाद उसी ट्रक को किराये पर लिया और कुछ महिनों बाद ठिकाने लगा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
नीलगंगा थाना प्रधान आरक्षक सुनील रावत ने बताया कि अम्बर कालोनी में रहने वाले महेशप्रसाद तिवारी ने जनवरी 2025 में नलियाबाखल में रहने वाले शिवनारायण प्रजापत से ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 3310 का 4 लाख में सौदा किया था। अनुबंध के बाद ट्रांसफर फार्म 29-30 पर शिवनारायण ने पुत्र गोपाल प्रजापत के हस्ताक्षर कराये और ट्रक पुत्र के नाम होना बताया। महेशप्रसाद ने 4 लाख रूपये दे दिये। कुछ दिनों बाद शिवनारायण ने उक्त ट्रक 11 हजार रूपये प्रतिमाह किराये पर ले लिया। 3 माह तक किराया दिया। उसके बाद किराया देना बंद कर दिया। महेशप्रसाद तिवारी ने ट्रक वापस लौटाने को कहा तो पिता-पुत्र आनाकानी करने लगे। लम्बे समय तक ट्रक नहीं मिला तो मामले की शिकायत आवेदन के माध्यम से दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच के बाद मामले में 6 अप्रैल को पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 318 (4), 316 (2), 3 (5) का प्रकरण दर्ज किया। दोनों पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई तो पता चला कि किराये पर ट्रक लेने के बाद 3 लाख रूपये में सुपर आटो गैरेज को स्कैप में बेच दिया था। प्रधान आरक्षक रावत के अनुसार ट्रक बेचने का खुलासा होने पर दोनों पिता-पुत्र को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment