परशुराम जयंती की तैयारियां जोरो पर, घर घर जाकर दिए जा रहे है आमंत्रण पत्र

सारंगपुर। प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले परम आराध्यदेव भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज सारंगपुर के कार्यकर्ता तैयारियां जोर-शोर से कर रहे है। भगवान परशुराम के जयकारे लगाते युवाओं की टीम सारंगपुर नगर के विभिन्ना वार्डों में निवासरत ब्राह्मण परिवार के घरों का भ्रमण कर लोगों को आमंत्रण देकर शोभायात्रा एवं आयोजन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान सभी जगह समाजजनों द्वारा भारी समर्थन के साथ आत्मीय स्वागत कर शोभायात्रा में शामिल होने का पूर्ण भरोसा दिया जा रहा है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समाज द्वारा भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारियां भी जोरशोर के साथ चल रही है। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं आशुतोष वैद्य ने बताया कि अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास एवम बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए समाज के सक्रिय कार्यकतार्ओं की टीम घर-घर जाकर समाजजनों को आमंत्रण पत्र भेंट कर रही है। 19 अप्रैल को भगवान परशुराम भगवान का महाअभिषेक सुबह 8 बजे बजे, पूजन एवम आरती श्रीराम मंदिर पण्डितवाड़ी पर होगी। इसके पश्चात श्रीराम मंदिर पंडितवादिय से शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा आकर्षक एवं भक्तिमय होगी। इसके साथ ही भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी शोभायात्रा में शामिल रहेगी। शोभायात्रा में ढोल पार्ट??ए?? भगवान परशुरामजी का आकर्षक रथ, बैंड शामिल होंगे। शोभायात्रा का मार्ग श्रीराम मंदिर पण्डितवाड़ी से प्रारंभ होकर शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के पश्चात भगवान परशुरामजी जी की महाआरती शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर पर होगी। इसके पश्चात महाप्रसादी सहभोज का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में पुरूष वर्ग के लिए धोती कुर्ता/कुर्ता पजामा एवं महिलाओं के लिए पीली साड़ी ड्रेसकोड रखा गया है। इस गरिमामय आयोजन के लिए समाज अध्यक्ष पं आशुतोष वैद्य, नवयुवक मंडल अध्यक्ष पं शुभम शर्मा एवम महिला मंडल अध्यक्ष प्रभा पालीवाल ने सभी समाजजनों से उदार मन एवं मुक्त हस्त से सहयोग कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को गरिमा प्रदान करने की अपील की है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment