पति दूसरी महिला के साथ गया, पत्नी ने की जहर खाकर सुसाइड की कोशिश पुलिस ने मामले को जांच में लिया

इंदौर। एक महिला काजल रायकवार ने अपने पति शुभम और उसके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके चलते महिला ने सोमवार शाम जहर खाकर सुसाइड की कोशिश भी की। उसने आरोप लगाया कि यदि मैंने पति शुभम को तलाक नहीं दिया तो मुझे झूठे केस में फंसा देंगे।काजल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर ससुराल वालों पर आरोप भी लगाए हैं। सदर बाजार पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।महिला के अनुसार, उसके पति पेशे से सिलाई का काम करते हैं। वो 20 दिन पहले बाणगंगा इलाके की एक लड़की के साथ भाग गया था। उसके दूसरी महिला (प्रियंका/आयशा) के साथ संबंध हैं और वह उसके साथ ही रहता था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी।सुसाइड से पहले लिखे पत्र में महिला ने लिखा कि सास राधा, देवर गौरव और ननंद दीपिका व ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उसे कई बार घर से निकालने और तलाक देने के लिए दबाव बनाया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment