पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार:सरपंच से राशि स्वीकृति के लिए 45000 रिश्वत की मांग की थी, लोकायुक्त ने पकड़ा

उज्जैन।उज्जैन लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पंचायत सचिव एवं उसके साथी ठेकेदार को 30000 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा है। पंचायत सचिव ने सरपंच से राशि स्वीकृत करने के नाम पर 45000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम बोरदा मांडा के सरपंच राजेश चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज की थी कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में निर्माण कार्य करवाए गए हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव दरबार सिंह राठौड़ द्वारा राशि स्वीकृति के लिए 45000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। इससे पहले वो 15000 रुपए ले चुका है। शिकायत सही पाए जाने पर उज्जैन लोकायुक्त दल सोमवार को ट्रैप आयोजित किया गया।डीएसपी राजेश पाठक आरोपी पंचायत सचिव दरबार सिंह और ठेकेदार कमल बंजारा ने सरपंच को कायथा थाने के पास बुलाया। यहाँ सरपंच ने अपनी कार क्रमांक MP09 CH 5873 मे 30000 रुपए पंचायत सचिव को दिए। आरोपी सचिव ने रुपए लेकर ठेकेदार कमल बंजारा को दे दिए। लोकायुक्त ने सचिव दरबार सिंह राठौड़ और उसके साथी ठेकेदार कमल बंजारा को गिरफ्तार कर लिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment