नायता मुंडला में लगी आग मामले में जांच के बाद दुकानदार और किरादार पर की FIR दर्ज

इंदौर।तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों लगी आग के मामले में पुलिस ने जांच के बाद दुकानदार और किराएदार पर FIR दर्ज की है। जांच में पुलिस को दोनों की लापरवाही मिली, जिसके बाद पुलिस ने कायमी की है।तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक 19 मई को नायता मुंडला इलाके में भीषण आग लगी थी। जिसमें दुकान के साथ-साथ कई गाड़ियां भी जल गई थीं। वक्त रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था। बावजूद इसके सात गाड़ियां चल गई थीं।घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच की और जांच में पाया गया कि दुकान मालिक जुबेर पटेल ने किराएदार रवि उर्फ कालू मालवीय को अपनी दुकान पायरो रखे जाने के लिए किराए से दी थी, जिसमें पायरो (विस्फोटक) का भण्डारन किए जाने का कोई वैध लायसेंस नहीं लिया गया था और न ही दुकान में सुरक्षा एवं बचाव के पर्याप्त इंतेजाम किए गए थे।

रवि मालवीय की दुकान में रखा टेंट डेकोरेशन व इवेंट पायरो का सामान, रंजीत सिंह सरदार की दुकान में रखा ऑटोपाट्स व ऑइल का सामान व जिम की मशीनें, कांच, डाक्यूमेंट्स, गद्दे आदि अज्ञात कारण से आग लगने से जलकर नुकसान हुआ था। मामले में पुलिस ने रवि उर्फ कालू मालवीय निवासी माउंट बर्ग कॉलोनी और जुबेर पटेल निवासी नायता मुंडला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment