नाबालिग लड़की से मारपीट के आरोपी सहित 3 गिरफ्तार: गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद पीटा था,

इंदौर।हीरानगर में एक लड़की से मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। टीआई सुशील पटेल ने इस मामले में जांच कर आरोपियों को पकड़ने की बात कही थी।पुलिस ने फुटेज के आधार पर ग्वालटोली इलाके में रहने वाले शुभम गैंगस्टर को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ लूट समेत पांच अपराध दर्ज हैं। आरोपी ने अपने नाबालिग दोस्त की गर्लफ्रेंड से लड़की का विवाद होने के बाद मारपीट की थी। पुलिस को देखकर शुभम भागने लगा, इस दौरान वह गिर भी गया।नाबालिग से की थी मारपीट-हीरानगर टीआई के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट के मामले में शुभम उर्फ मॉडल पुत्र नरेंद्र सिंह धीमान, उसके 16 वर्षीय दोस्त और एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया है। पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसके नाबालिग दोस्त की गर्लफ्रेंड से पीड़ित लड़की का विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने लड़की को बुलाकर पीटा था। हालांकि जिस लड़की के साथ मारपीट की गई, वह भी नाबालिग है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment