नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पति-सास पर केस दर्ज:दहेज प्रताड़ना के लिए उकसाने के आरोप, ACP की जांच में खुलासा

इंदौर। इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति और सास को आरोपी बनाया है। मामला कल्प कामधेनू नगर निवासी मोनिका पटेल (20) की मौत से जुड़ा है, जिन्होंने 2 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।एसीपी पराग सैनी की जांच में सामने आया कि मोनिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने पति रितेश पटेल और सास राधा पटेल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।सिलाई के कपड़े को लेकर हुई थी कहासुनी-घटना के बाद पति रितेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि घटना के समय वह घर के बाहर था और इससे पहले सिलाई के कपड़े लाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मोनिका सिलाई का काम करती थी, जबकि रितेश रेपिडो बाइक चलाता है।10 माह पहले किया था प्रेम विवाह-मोनिका के पिता हीरालाल चौहान निवासी खजराना ने गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि करीब 10 महीने पहले मोनिका घर से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी खजराना थाने में दर्ज कराई गई थी। बाद में पता चला कि उसने रितेश से प्रेम विवाह कर लिया है। पिता का आरोप है कि बड़ी बेटी से उन्हें जानकारी मिली थी कि मोनिका ससुराल में परेशान थी। इस मामले में वे समाज के लोगों के साथ विजयनगर थाने भी पहुंचे थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment