नए एलपीजी कनेक्शन एक महीने के लिए बंद

भोपाल में 5 दिन पहले बुक कराया सिलेंडर, लेने पहुंचे तो डिलीवर बताया

ब्रह्मास्त्र भोपाल

मध्य प्रदेश में एलपीजी गैस को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इंदौर में नए एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए पोर्टल को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मोहनलाल मारू के मुताबिक इस अवधि के दौरान ई-केवायसी और नए कनेक्शन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं भी सस्पेंड रहेंगी।

वहीं भोपाल के लालघाटी स्थित प्रियंका गैस एजेंसी पर शुक्रवार को सिलेंडर को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे थे। इनमें कई ऐसे ग्राहक भी शामिल थे, जिन्होंने 4 से 5 दिन पहले ही बुकिंग कराई थी।
ग्राहकों का आरोप है कि जब वे सिलेंडर लेने पहुंचे तो एजेंसी की ओर से बताया गया कि उनका सिलेंडर पहले ही डिलीवर किया जा चुका है, जबकि हकीकत में सिलेंडर उनके घर तक पहुंचा ही नहीं था। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने एजेंसी पर विरोध जताना शुरू कर दिया। ग्राहक अशोक उपाध्याय ने बताया, यह मामला सीधे सिलेंडर चोरी का है। 28 मार्च को बुकिंग कराई थी, लेकिन यह 3 अप्रैल की सुबह तक भी सप्लाई नहीं हुआ। इस पर एजेंसी पर पहुंचे और जानकारी ली। यहां से पता चला कि सिलेंडर तो पहले ही घर पर डिलीवर हो गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment