बिछड़ौद। मुकद्दस महीना रमजान गुजरने के बाद शनिवार को शहर में प्रेम, भाईचारा का पर्व ईद-उल-फितर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार वार की रात चांद दिखने के बाद से ही ईद को लेकर मुबारकबाद देने का दौर शुरू हो गया था।
शनिवार की सुबह 9 बजे मुफ्ती हासिम मजाहिरी ने नमाज पढ़ाई वहीं सैकड़ों समाजन ने एक साथ ईद की नमाज ईदगाह में अदा की गई। अमन-चैन व सब के लिए खुशियां एवं देश की तरक्की की दुआ मांगी गई। नगर सहित आस पास के गाँवों के मुस्लिम समाजनो ने भी ईद की नमाज ईदगाह मे अदा की। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर और मुसाफा कर के मुबारकबाद दीे वहीं एक -दुसरे के घर जाकर फैनी और सिवाईया खाई। इस मौके पर घटीया का प्रशासनिक बल मौजुद रहो जानकारी जसीम रंगरेज ने दी।
ब्यावरा
राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में पवित्र रमजान माह के बाद आज ईद उल फितर का पर्व बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया सुठालिया बायपास स्थित ईदगाह स्थल पर इस्लाम के जानकारों द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई सभी समाजजनों ने देश में अमन चैन की दुआएं की नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, यह सिलसिला पूरे उत्साह के साथ दिनभर नजर आया, ईद आपस में भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है ईद का त्यौहार हमें सहनशील और चरित्रवान रहकर मानवता के लिए कार्य करने का संदेश देता है।
धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार