डेजॉन। दक्षिण कोरियाई बचाव कर्मियों ने शनिवार को डेजॉन के मध्य शहर में एक आॅटो पार्ट्स फैक्ट्री के जले हुए मलबे से 10 शव बरामद किए। इस फैक्ट्री में संभवत: एक धमाके के कारण आग लगी थी, जिसमें कम से कम 59 अन्य लोग घायल हो गए और चार लोग लापता हो गए। गृह और सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या उनमें से किसी की जान को खतरा है। शुक्रवार दोपहर आग लगने के बाद, आग पर काबू पाने और बचाव अभियान चलाने के लिए 500 से अधिक दमकलकर्मियों, पुलिस और आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया था।
दक्षिण कोरियाई फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत