उज्जैन। 15 दिन में तेल 1 किलो 10 रुपए बढ़कर अब बाजार में 158 से 160 रुपए प्रतिकिलो के भाव पर बिकने लगा है। सोयाबीन तेल 15 किलो 2 दिन में 40 रुपए बढ़कर 2420 रुपए हो गया।तेल कारोबारी के अनुसार यह समय व्यापार का होने से आम खरीदारों को दाम अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के भरपूर भंडार और ओवरफ्लो की स्थिति है, लेकिन जहाज पर रोक और जमाखोरी को बढ़ावा मिलने से भाव में बड़ी तेजी लाई जा रही है। इधर, उज्जैन मंडी में 75 से 100 रुपए की भाव तेजी आ गई है।हालांकि मंडी में 70 लाख रुपए से अधिक का सोयाबीन बिका। इधर, सोयाबीन कारोबारी अमर अग्रवाल ने बताया विदेश में तेल बाजार के सौदे महंगे भाव के होने से ही सोयाबीन के भाव में तेजी आ रही है। इधर, तेल तो लोकल प्लांट का ही आता है, लेकिन भाव विदेश आधारित होने से देश में ही देश के तेल के महंगे दाम चुकाना पड़ते हैं। इधर, प्लांट के भाव ऑफर 75 रुपए बढ़कर नीमच लाइन 5675, इंदौर लाइन 5625 हो गई। सोयाबीन बीज कारोबारी ने अब आपसी सौदे भी करना शुरू कर दिए हैं। 2172 नामक सोयाबीन का सौदा एक बीज व्यापारी ने 500 रुपए ऊंचे भाव पर किया है। मंडी नीलाम में सोयाबीन 5100 से 5780 रुपए तक बिका।
तेल की शॉर्टेज के नाम पर बड़ा उछाल, 10 रु. किलो भाव बढ़े