इंदौर। बीआरटीएस स्थित रसोमा चौराहे पर देर रात तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार दो पलटियां खा गई। हादसे में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं।विजय नगर टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे दो कारें आपस में टकरा गईं। मामले में एक पक्ष के अभिषेक पिता लखन जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।–प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार मेदांता हॉस्पिटल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी, जबकि दूसरी कार एलआईजी की तरफ से आ रही थी। रसोमा चौराहे पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एलआईजी की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर दो पलटियां खा गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन उज्जैन के थे। हादसे में कार सवार देव चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कंधे में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
तेज रफ्तार 2 कारों की भिड़ंत, एक कार पलटी; हादसे के बाद युवतियां मौके से भागीं