ड्रोन से पकड़े गए 8 जुआरी:एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर 50 बदमाश नजरबंद

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन की मदद से जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ लिया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन उड़ाया गया था। ड्रोन देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 6,400 रुपए जब्त किए गए हैं।बुधवार को होली के मौके पर डीसीपी आनंद कल्यादगी के निर्देश पर इलाके में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान दिग्विजयनगर मल्टी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विक्रम डाबर, सुनील जाट, सन्नी राठौर, सोहन सीताराम, मंशाराम भील, रोहित शिवा, पंकज राठौर और जीवन डाबर को गिरफ्तार किया। ड्रोन देखकर आरोपियों ने ताश के पत्ते नीचे फेंक दिए थे। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment