ट्रेडिंग के नाम 65.57 लाख की ठगी: लिंक पर किया था क्लिक,; निवेश कराकर दिखाया प्रॉफिट

इंदौर।इंदौर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 65 लाख 57 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर व्यापारी को पहले ग्रुप से जोड़ा, फिर मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम ट्रांसफर करा ली। इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने 4 मोबाइल नंबरों के आधार पर सोमवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एरोड्रम के महेश एवेन्यू छोटा बांगड़दा रोड निवासी दीपक चांदोरे ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में वह फेसबुक पर रील देख रहा था। इसी दौरान ट्रेडिंग लिंक का विज्ञापन दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह “A69  Club” नाम के ग्रुप से जुड़ गया।एक माह तक देखता रहा गतिविधियां-ग्रुप में रोजाना सदस्य मुनाफे के स्क्रीनशॉट और मैसेज शेयर करते थे। ट्रेडिंग से जुड़े शॉर्ट्स वीडियो और ऑनलाइन लेक्चर भी डाले जाते थे। करीब एक महीने तक गतिविधियां देखने के बाद दीपक को भरोसा हो गया कि यह प्लेटफॉर्म सही है। इस पर ठगी नहीं हो सकती।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment