ट्रक-बस की टक्कर में 6 बारातियों की मौत

टकराने के बाद बस पर गिरा, लोग अंदर दबे, गाड़ी काटकर निकाले गए

ब्रह्मास्त्र हापुड़

यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर हैं। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी।

बस में 20 से 25 बाराती थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। 10-12 लोग नीचे उतरे थे। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक बस पर पलट गया।
भारी भरकम ट्रक के पलटने पर बस पिचक गई। बाराती अंदर दब गए। चीख-पुकार मच गई। बाहर खड़े बारातियों ने पुलिस को सूचना दी। बस के शीशे तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। कुछ बाराती इस कदर फंस गए थे कि गाड़ी को गैस कटर से काटकर उनको रेस्क्यू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा हापुड़ जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर धौलाना थाने में धौलाना-गुलावठी रोड पर हुआ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment