इंदौर।इंदौर के एबी रोड़ स्थित चार पहिया वाहनों के डेंटिग और पेटिंग कंपनी के मालिक और मैनेजर के खिलाफ आजाद नगर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर की है। एक माह पहले काम के दौरान कर्मचारी और टैंकर ड्रायवर झुलस गए थे। मामले में पीड़ित ने सोमवार को थाने में शिकायत की। जिस पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की गई।आजाद नगर पुलिस ने मोहम्मद असलम पुत्र मुश्ताक खान निवासी सम्राट कॉलोनी खजराना की शिकायत पर मालिक मुश्ताक अली खोगर ओर मैनेजर अब्दुल कलाम के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में एफआईआर की है।डीजल टैंक बिना खाली किया काम करवाया-मोहम्मद असलम 4 फरवरी को यहां टैकर की सफाई के दौरान धमाका होने से झुलस गया था। सोमवार को असलम ने थाने पर एक शिकायती आवेदन दिया। जिसमे बताया कि वह सारको कंपनी मेंवेल्डिंग और डेन्टीग का काम करता है। इसका मालिक मुश्ताक है।
टैंकर को ग्राइंडर से काटते समय झुलसा कर्मचारी: कंपनी मालिक और मैनेजर पर एफआईआर