टेलीग्राम ग्रुप से AI ट्रेडिंग का झांसा:निजी कंपनी के एक्जीक्यूटिव से 2.10 लाख की ठगी,

इंदौर।राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक युवक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर इंटरनेशनल ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने एआई ट्रेडिंग बॉट से 100% सटीक मुनाफे का दावा करते हुए उससे अलग-अलग यूपीआई आईडी पर कुल 2 लाख 10 हजार 200 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।अगल-अलग पेमेंट से ठगे 2.लाख रुपए-राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक फरियादी संजय बनवार (38) निवासी कुंदन नगर ने ई-एफआईआर सोमवार को दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को उसे टेलीग्राम पर “SAXOGROWTH INVESTMENT (WORLD WIDE)” नाम के ग्रुप में जोड़ लिया गया। यहां ग्रुप के एडमिन ने दावा किया कि उनकी टीम इंटरनेशनल मार्केट में ट्रेडिंग करवाती है और उनका एआई ट्रेडिंग सिस्टम निवेशकों की ओर से ट्रेडिंग कर मुनाफा दिलाता है।फरियादी ने बताया कि ग्रुप में कई लोग लगातार प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट और सबूत शेयर कर रहे थे। उसने कुछ सदस्यों से चैट कर जानकारी ली तो उन्होंने भी अच्छा पैसा कमाने की बात कही। इससे भरोसा बढ़ा और वह निवेश के लिए तैयार हो गया।आरोपियों ने उसका Binance और Ku-Coin एप पर अकाउंट बनवाया और यूएसडीटी खरीदने के नाम पर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर करवाए। फरियादी ने कई बार में कुल 2.10 लाख रुपए से ज्यादा भेज दिए। इसके बाद संजय के वॉलेट पर काफी प्रॉफिट दिखाया गया। उन्होने ऑनलाइन रूपए ट्रांसफर करने कोशिश की तो सफल नही हो पाए। दिए गए नंबरों पर कॉल किया तो जबाव नहीं मिला। बाद में उन्होने नंबर ब्लाक कर दिया। संजय को लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने सायबर में इसकी शिकायत कर दी। संजय एक इंटरनेशनल कंपनी में कार्यरत है। अब पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment